फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Workers adamant on boycott

विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी कार्यबहिष्कार पर अड़े

Mon, 16 Mar 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Workers adamant on boycott
कोटद्वार तहसील में पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में धरना देते जनरल ओबीसी इंपलाईज एसोसिएशन से जु? - फोटो : KOTDWAR
जनरल ओबीसी इंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने सोमवार को 15वें दिन भी कार्य बहिष्कार कर कोटद्वार, लैंसडौन तहसील और बीरोंखाल ब्लॉक मुख्यालय में धरना दिया। यमकेश्वर, सतपुली, धुमाकोट में भी हड़ताली कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में कोटद्वार शाखा के संयोजक सरदार नरेश सिंह, शाखा अध्यक्ष महावीर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष गणेश गौड़, कार्यकारी अध्यक्ष संतन सिंह रावत, कार्यकारी उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह, कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश मोहन तिवाड़ी सहित कई शामिल रहे। लैंसडौन, यमकेश्वर, सतपुली, धुमाकोट में भी कर्मियों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

उधर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने सरकार से आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण देने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कै. सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, संगठन के अध्यक्ष कै. गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सुभाष कुकरेती, उमेद सिंह, सुरेश रावत, सूरवीर सिंह खेतवाल, सीपी धूलिया, बलवान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed