फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   worker problam

कर्मचारी हैं नहीं, जंगल की सुरक्षा भगवान भरोसे

Mon, 08 Jul 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
worker problam
लैंसडौन के वन प्रभाग के जंगल में गश्त करते वन कर्मी। - फोटो : KOTDWAR
बरसात में तस्करी की आशंका को लेकर संवेदनशील लैंसडौन वन प्रभाग में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यूपी से सटी सीमा से लगे लैंसडौन वन प्रभाग के जंगलों में प्रचुर मात्रा में वन संपदा और वन्यजीव मौजूद हैं। ऐसे में बरसात में तस्करी की आशंका बनी रहती है, लेकिन, लैंसडौन वन प्रभाग में वनकर्मियों के 188 में से 78 पद रिक्त हैं। एक दरोगा के पास तीन से सेक्शन की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। ऐसे में स्टाफ की भारी कमी के चलते जंगल की सुरक्षा करना वन कर्मियों के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

43327.60 हेक्टेयर वन भूमि में पांच रेंज कोटद्वार, दुगड्डा, लैंसडौन, कोटड़ीढाक और लालढांग रेंज की 56 बीटों में बड़ी संख्या में हाथी, टाइगर, गुलदार, भालू, चीतल, सांभर, हिरन आदि और बड़ी मात्रा में कीमती इमारती लकड़ी और जड़ी बूटी मौजूद है। संवेदनशील जंगलों में बाबरी तस्कर गिरोह का खतरा बना रहता है, पूर्व में कई बार बाबरी गिरोह के तस्कर पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में वन प्रभाग में अन्य कर्मचारियों के अलावा मुख्य रूप से वन दरोगा के 16 और वन आरक्षी के 50 पद रिक्त होने के कारण जंगल की देखभाल भगवान भरोसे है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
यह बात सही है कि वन प्रभाग में कर्मचारियों की भारीकमी चल रही है। प्रभाग के पास श्रमिकों को रखने के लिए भी बजट नहीं है। इसके लिए आला अधिकारियों को लिखा गया है। वन कर्मियों को अलर्ट में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैभव कुमार सिंह, डीएफओ लैंसडौन वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed