फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Work will be done equally in district panchayat areas: District Panchayat President

जिला पंचायत क्षेत्रों में समान रूप से होंगे कार्य : जिपं अध्यक्ष

Sat, 06 Sep 2025 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Work will be done equally in district panchayat areas: District Panchayat President

विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों की पहली बोर्ड बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर चर्चा हुई। सदस्यों ने जनपद की 38 जिला पंचायत सीटों पर मूलभूत समस्याओं के समाधान और एक समान विकास किए जाने पर जोर दिया। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रचना बुटोला की अगुवाई में पहली बोर्ड बैठक आयोजित हुई।उन्होंने कहा कि पौड़ी जिला पंचायत के इस बार के कार्यकाल को बेहतर बनाए जाने के प्रयास किए जाएंगे। सभी सदस्यों के विचारों, सुझावों और क्षेत्र में बुनियादी जरूरत के कार्यों को बोर्ड बैठक की सर्वसम्मति से पास किया जाएगा। कहा कि सभी सदस्य जिला पंचायत परिवार का हिस्सा होंगे, जहां शंका और समाधानों का निस्तारण भी एकजुट होकर ही किया जाएगा। कहा कि सभी क्षेत्रों में विकास के कार्यो में कोई कमी नहीं की जाएगी। वहीं जिला पंचायत सदस्यों ने जनपद में बारिश और आपदा से क्षतिग्रस्त हुई परिसंपत्तियों को प्राथमिकता के आधार पर पुनर्निर्माण किए जाने पर जोर दिया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष आरती नेगी, सदस्य चंद्रभानु, चैत सिंह, बुद्धि सिंह, सीमा चमोली, महेंद्र राणा और दीपिका इस्टवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed