{"_id":"66f83facd89a2ed7720937d6","slug":"womens-protest-continues-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-513061-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: महिलाओं का विरोध-प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: महिलाओं का विरोध-प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को मुख्य मार्ग पर शिफ्ट किए जाने के विरोध में शनिवार को लगातार दूसरे दिन महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं और स्थानीय लोगों ने इस मौके पर सड़क जाम करते हुए रैली निकाली। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता करते हुए उन्हें शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
शनिवार सुबह नौ बजे से ही महिलाएं किशनपुर के पास जशोधरपुर क्षेत्र में कोटद्वार चिलरखाल मार्ग पर एकत्र हुईं। महिलाओं ने किशनपुर बाजार तक रैली निकालकर आक्रोश जताया। रैली के दौरान उन्होंने शराब की दुकान के अनुज्ञापी को किराए पर दुकान देने वाले भवन स्वामी के खिलाफ भी नारेबाजी की और उसके घर जाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद महिलाएं वापस मौके पर आईं और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगीं। जाम लगने के कारण करीब एक घंटे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा।
सड़क जाम होने की सूचना पर कोटद्वार के कोतवाल रमेश सिंह तनवर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से वार्ता कर मामले की जानकारी ली। महिलाओं ने मुख्य मार्ग पर शराब की दुकान खुलने से होने वाले नुकसान और समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का निवारण नहीं किया गया तो स्थानीय लोग पूर्ण रूप से सड़क जाम करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में समाजसेवी रंजना रावत, गीता सिंह, निवर्तमान पार्षद रोहिणी देवी, स्थानीय निवासी संजीव शर्मा, विक्रम सिंह, बिपासा सिन्हा, शांति देवी, शुभम भूषण शाह, सुवेग जोशी आदि शामिल रहे।