{"_id":"5e0e22508ebc3e881b4c3a04","slug":"women-will-be-able-to-become-criminals-only-by-being-aware-kotdwar-news-drn331452249","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न समेत महिलाओं से जुड़े हर अपराध की तेजी से हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न समेत महिलाओं से जुड़े हर अपराध की तेजी से हो जांच
विज्ञापन
अपराजिता के तहत भाबर के गंदरियाखाल में आयोजित गोष्ठी में शामिल प्रतिभागी।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराजिता मुहिम के तहत कोटद्वार भाबर के गंदरियाखाल में महिला सशक्तीकरण पर आयोजित गोष्ठी में महिलाओं को बाल अपराध एवं महिला हिंसा के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अन्याय के खिलाफ बोलने और जागरूक रहकर ही महिलाएं अपराजिता बन सकेंगी।
अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम के तहत महिला मंच रैबार संस्था पदमपुर मोटाढांक की अध्यक्ष सुरेंद्री रौतेला, सचिव भुवनेश्वरी रावत, सचिव सतेश्वरी गुसाईं, सदस्य विमला रावत, शांति नेगी, नंदा रावत, मंजू नेगी ने महिलाओं से जुड़े निर्भया कांड, हैदराबाद में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या और उन्नाव जैसे जघन्य अपराध करने वालों की घटिया मानसिकता से सतर्क और जागरूक रहने पर बल दिया। कहा कि कठोर कानून बनने के बाद भी देश में हर साल बढ़ रहे बाल और महिला अपराध अच्छे संकेत नहीं है। देशभर से महिलाओं और विभिन्न संगठनों ने इन अपराधों के खिलाफ आवाज बुलंद की है, लेकिन यह काफी नहीं है। वक्ताओं ने महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न समेत हर अपराध की तेजी से जांच की मांग शासन, प्रशासन और सरकार से की।
क्षेत्रीय पार्षद जगदीश मेहरा, हरीश सिंह मेहरा और आनंद सिंह मेहरा ने अमर उजाला की मुहिम की सराहना की। कहा कि इस मुहिम से महिलाएं और छात्राएं जागरूक हो रही है। उन्होंने महिलाओं ओर बेटियों का आह्वान किया कि उन्हें खुद को सशक्त बनाने की जरूरत है। ताकि वे किसी भी परिस्थिति का डटकर मुकाबला कर सकें।
विज्ञापन
गोष्ठी में पुष्पा रावत, राधा देवी, चंदा देवी, बबीता देवी, शिवानी, अंजली मेहरा, मंजू देवी, कविता मेहरा, रेनू भंडारी, भागीरथी देवी, कौशल्या देवी, कमला देवी, ज्योति देवी, कुसुम देवी, विमला देवी, केशवदत्त पाठक, हयात सिंह, बीना भट्ट, ललिता नेगी, जयंती पाठक, विमला देवी, सुशीला देवी, अनीता देवी, सरस्वती पाठक, चंपा देवी, हेमा देवी, बसंती देवी, गीता समेत 52 प्रतिभागी शामिल रहे।
रैबार संस्था ने खुशबू को शादी के लिए दिया जरूरत का सामान
कण्वघाटी। अपराजिता कार्यक्रम के दौरान महिला मंच रैबार की ओर से लोकमणिपुर की एक जरूरतमंद बेटी खुशबू को उसकी शादी के लिए कपड़े, अन्य सामान और आर्शीवाद स्वरुप कुछ नगदी प्रदान की। संस्था की ओर से इस बेटी की शादी की शुभकामनाओं के प्रतीक गढ़वाली मांगल गीत भी गाए। संस्था ने आर्थिक रुप से संपन्न लोगों का आह्वान किया कि वे जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और गरीब बेटियों के विवाह में मददगार बनें।