फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women set an example by running a three-day cleanliness campaign

Kotdwar News: महिलाओं ने तीन दिवसीय सफाई अभियान चलाकर पेश की मिसाल

Fri, 27 Sep 2024 04:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:11 PM IST
विज्ञापन
Women set an example by running a three-day cleanliness campaign
कण्वघाटी। भाबर के खूनीबड़ में जय मां भवानी कीर्तन मंडली की महिलाओं ने तीन दिवसीय सफाई अभियान चलाकर संपर्क मार्गों के आसपास की झाड़ियां काटीं। महिलाओं ने वार्ड की सफाई कर नगर निगम और प्रशासन के सामने मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

कीर्तन मंडली की अध्यक्ष शोभा चौहान, आशा बिष्ट, सावित्री सुंडली, आशा भारद्वाज, आशी रावत, रजनी रावत, अनिता जुयाल और मैया असवाल ने बताया कि संपर्क मार्गों के किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगने से लोगों को परेशानी हो रही थी। खूनीबड़ क्षेत्र बिजनौर वन प्रभाग के जंगल से सटा होने के कारण क्षेत्र में वन्य जीवों के हाेने का डर भी हमेशा बना रहता है। वार्ड के इन मार्गों से बच्चों और लोगों का आवागमन भी लगा रहता है। जिससे वन्य जीवों के हमले का खतरा रहता है। नगर निगम से कई बार गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जब झाड़ियां नहीं कटीं और क्षेत्र में गुलदार एवं अन्य जीवों की घटनाएं होती रहीं, तो आखिरकार क्षेत्रीय महिलाओं ने निर्णय लिया कि वह सड़क पर उतरकर स्वयं संपर्क मार्गों की सफाई करेंगी। उन्होंने तीन दिवसीय सफाई अभियान चलाकर संपर्क मार्गों के आसपास की झाड़ियां काटकर मिसाल पेश की है। महिलाओं की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सरहाना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed