फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women need to be aware of rights

महिलाओं को अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत

Sat, 18 Sep 2021 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Women need to be aware of rights
उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत कई गांवों में महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी बेटियों की शिक्षा के प्रति सजग रहने की जरूरत है। शिक्षा से ही जागरूकता आती है।
विज्ञापन

द्वारीखाल ब्लाक के सेलगांव, खदेथी, मथगांव, सिमल्या, कफल्डी, कीर्तिखाल में अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने महिलाओं और ग्रामीणों से मुलाकात की। महिलाओं ने उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याएं बताई और पूर्व की तरह क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। विजय बड़थ्वाल ने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक कार्य क्षेत्र में सफल एवं सक्षम रूप से आगे बढ़ रही हैं, लेकिन आज भी महिलाओं की भागीदारी कम है। इस मौके पर दिगंबर सिंह रावत, परमीत सिंह, प्रधान मंजू काला, खदेथी की प्रधान आशा देवी, पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह, खदेथी महिला मंगल दल अध्यक्ष अनिता देवी, मथगांव महिला मंगल दल अध्यक्ष संतोषी देवी, सिमल्या के प्रधान श्याम सिंह नेगी, सिमल्या महिला मंगल दल अध्यक्ष उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे। वहीं अध्यक्ष इसके अलावा विधानसभा यमकेश्वर के द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम पटियाल गई, जहां उन्होंने पूर्व सैनिक और वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रघुवीर सिंह नेगी के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed