फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women learned the tricks of making incense, candles

महिलाओं ने सीखे धूप, मोमबत्ती बनाने के गुर

Wed, 06 Oct 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Women learned the tricks of making incense, candles
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के मार्गदर्शन में उत्तराखंड पुलिस वाइब्स वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) की ओर से प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस कर्मियों के परिजन और क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं ने प्रोजेक्ट हेल्प के प्रशिक्षकों से धूप, अगरबत्ती और मोमबत्ती बनाने के गुर सीखे।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है। महिलाएं अपने घर पर धूप, अगरबत्ती, मोमबत्ती जैसे लघु उद्योग स्थापित कर सकती हैं। इस स्वरोजगार से महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेेगी और उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी। इस अवसर पर एसोसिएशन की सहायक नोडल अधिकारी उपनिरीक्षक सुमन लता, कविता ध्यानी और आशा नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed