{"_id":"6717d3ae6c70d924a008fde2","slug":"women-create-ruckus-over-pollution-from-steel-plants-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-531237-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: स्टील प्लांटों से हो रहे प्रदूषण पर महिलाओं ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: स्टील प्लांटों से हो रहे प्रदूषण पर महिलाओं ने काटा हंगामा
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में स्टील फैक्ट्रियों की ओर से प्रदूषण फैलाने और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों का पालन न करने पर स्थानीय महिलाओं ने हंगामा काटा। उन्होंने प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से फैक्टरी एरिया में प्रदूषण मापक यंत्र लगाकर फैक्ट्री संचालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है।
मंगलवार को किशनपुर, जशोधरपुर और हल्दूखाता के लोग समाजसेवी रंजना रावत के नेतृत्व में फैक्टरी एरिया पहुंचे। वहां एक स्टील प्लांट से निकलता धुंआ देख आक्रोशित महिलाओं ने फैक्टरी गेट पर पहुंचकर हंगामा किया। लोगों का हंगामा देख फैक्टरी प्रबंधन ने मुख्य गेट बंद कर दिया। महिलाओं ने गेट खुलवाने की काफी कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला।
महिलाओं ने फैक्टरी संचालकों को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने मनमानी पर रोक नही लगाई तो वो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी। लोगों ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन शिकायत करने पर भी प्रदूषण फैलाने वाले फैक्टरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। हंगामा करने वालों में सुषमा भट्ट, विनीता शर्मा, शालिनी डबराल, जयवती ध्यानी, सुनीता बिष्ट, मधु देवी, सरिता देवी, दमयंती देवी, हेमा देवी आदि शामिल रहीं।