{"_id":"085d76dd667071240ca277f1d5d2edf6","slug":"women-committed-sucide-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला,श्रीनगर।
Updated Wed, 06 Jan 2016 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक तंगी से परेशान एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को करीब तीन बजे शहर से सटे मोहल्ले में पंजाब निवासी एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी। उस वक्त महिला का पति व पड़ोसी की छत में धूप सेंक रहे थे।
विज्ञापन
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर उन्होंने कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने महिला को 108 की मदद से बेस अस्पताल पहुंचाया। महिला यहां अपने विकलांग पति के साथ किराये में रहती है।
विज्ञापन
महिला का पति ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम करता है। महिला द्वारा स्वयं को आग लगाने का कारण आर्थिक तंगी माना जा रहा है। प्रभारी कोतवाल संतोष पाथीवाल ने बताया कि महिला 80 फीसदी जली हुई है। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए हैं।