फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Woman fought to save life from tiger

बाघ से जान बचाने के लिए भिड़ गई महिला

Tue, 28 Dec 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Woman fought to save life from tiger
कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग (केटीआर) के प्लेन रेंज के जंगल में चारापत्ती लेने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए दरांती से बाघ पर प्रहार कर उससे अपनी जान बचाई। महिला के पैरों पर बाघ के पंजों से जख्म हो गए हैं।
विज्ञापन

ढौंटियाल के सरपंच बलवंत सिंह पटवाल ने बताया कि सावित्री देवी पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी सिमलसेरा, ढौंटियाल कुगड्डा चौकी के पास अन्य महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए घास काट रही थी। अचानक बाघ ने सावित्री देवी पर हमला कर दिया। महिला ने हिम्मर दिखाई और बचाव के लिए बाघ पर दरांती से प्रहार किया तो बाघ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक बाघ पंजों से उसके पैर पर हमला कर चुका था। साथी महिलाएं और लोग घायल महिला को कुगड्डा चौकी लाए। प्लेन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हरीश चंद्र भट्ट भी सूचना पर घायल महिला को देखने पहुंच गए। बताया कि उक्त घटना ककडबाड़ी बीट के बिजोरागाड ब्लाक के कंपार्टमेंट चार की है। परिजनों को महिला के उपचार के लिए पांच हजार रुपये की धनराशि दी गई है। बताया कि कोटद्वार में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed