फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Woman cheated of one and a half lakh rupees in the name of getting loan

ऋण दिलाने के नाम पर महिला से की साढ़े दस लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sun, 27 Feb 2022 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
Woman cheated of one and a half lakh rupees in the name of getting loan
पुलिस ने ऋण दिलाने के नाम पर महिला से साढ़े दस लाख वसूलने को लेकर की गई धोखाधड़ी के मामले में मुंबई के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि चरेखा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कोटद्वार की निदेशक डॉ. माधुरी डबराल ने उसके साथ ऋण उपलब्ध कराने के नाम पर अमानत में खयानत करने की शिकायत की है। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि मुंबई महाराष्ट्र निवासी तीन लोगों ने स्टार्टअप फंडिंग के लिए आठ प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर उसे 5.5 करोड़ रुपये ऋण दिलाने के नाम पर 10 लाख 50 हजार रुपये ले लिए, लेकिन उन्हें ऋण नहीं दिलाया। ऋण नहीं मिलने पर उसने अपने धन को वापस करने के लिए कहने के बाद भी उन्होंने उनकी रकम को वापस नहीं किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूूनी कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाल ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में जितेंद्र कुमार, सिद्धार्थ जितेंद्र सिंह और अनिता जितेंद्र सिंह निवासी नवीं मुंबई महाराष्ट्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed