फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Will make the state a tourism hub, Vyasghat will get recognition on the world stage: Pushkar Singh Dhami

प्रदेश को बनाएंगे पर्यटन हब, व्यासघाट को विश्व पटल पर मिलेगी पहचान: पुष्कर सिंह धामी

Thu, 24 Oct 2024 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Will make the state a tourism hub, Vyasghat will get recognition on the world stage: Pushkar Singh Dhami
सतपुली/कोटद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्वारीखाल ब्लाॅक में ग्राम पंचायत किनसुर के गंगा तट पर स्थित बागी गांव में तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया। उन्होंने गंगा नदी में महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का प्रवाह, गंगा पूजा और राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि नयार उत्सव-2024 के आयोजन से एक ओर जहां व्यासघाट क्षेत्र को विश्व पटल पर पहचान मिलेगी, वहीं क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों से व्यापारिक, आर्थिक व सांस्कृतिक विकास होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा व नयार नदी के संगम स्थल और व्यास जी की तपस्थली के व्यासघाट के पावन तट पर आयोजित तीन दिवसीय नयार उत्सव के माध्यम क्षेत्र में पर्यटन संबंधी बुनियादी सुविधाओं का विकास और विस्तार होगा। कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, इन संभावनाओं को मूर्त रूप दिए जाने के लिए यह उत्सव मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र साहसिक खेल गतिविधियों के आयोजन से पर्यटन विकास को पंख लगेंगे। कहा कि इस तरह के महोत्सव से क्षेत्र को नई पहचान मिलती है। प्रदेश सरकार ने पौड़ी में 100 फिट ऊंचा झंडा व पार्क का निर्माण, पौड़ी में त्रिशूल पार्क का निर्माण कराने के साथ ही पौड़ी के पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हेरिटेज भवन का रूप दिया जा रहा है। कहा कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांग सिंगटाली पुल निर्माण की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण हो गई हैं। जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। सिंगटाली पुल के निर्माण से जिले का एक बड़ा हिस्सा लाभान्वित होगा। वहीं, सतपुली क्षेत्र में झील का निर्माण होने से विकास को चार चांद लगेंगे।
विज्ञापन


समारोह में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, पौड़ी के विधायक राजकुमार पोरी और क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट ने भी संबोधित किया। क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट ने क्षेत्र की जन समस्याओं से जुड़ी मांगें मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने मुख्यमंत्री को पवित्र चार वेद व स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर द्वारीखाल के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (आईएएस) दीपक रामचंद्र सेठ, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम, ग्राम प्रधान किनसुर दीपचंद शाह आदि मौजूद थे। इस मौके पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में राजस्व विभाग, वन विभाग, मत्स्य, पशुपालन, कृषि, ग्रामीण आजीविका, उद्यान, डेयरी, आरवीएनएल, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, उद्योग, बाल विकास आदि विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए की ये घोषणाएं



देवप्रयाग-सतपुली व देवप्रयाग बुआखाल मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में उच्चीकृत किया जाएगा। नांद नदी क्षेत्र में 6 किमी सड़क का निर्माण। लक्ष्मणझूला में मिनी स्टेडियम बनाने, गंगा भोगपुर के निकट बीन नदी पर डबल लेन आरसीसी पुल बनाने, द्वारीखाल के जाखणीखाल-ढंडोली मोटर मार्ग का डामरीकरण, यमकेश्वर क्षेत्र में जमीन की उपलब्धता पर डिग्री कॉलेज खोला जाएगा।


सीएम के कार्यक्रम के बाद जाम और धूल बनी मुसीबत

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होते ही बागी गांव से देवप्रयाग की ओर व्यासघाट तक और सतपुली की ओर दो किमी तक लंबा जाम लग गया। इस दौरान धूल के गुबार से अपने गतंव्य के लिए लौटते ग्रामीणों एवं अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नयार नदी पर स्थित बागी पुल से कार्यक्रम स्थल तक सड़क और पैदल दोनों मार्ग कच्चे होने और वाहनों की अधिकता से भारी मात्रा में धूल उड़ती रही। वहीं, वाहनों की भी लंबी कतारें लगी रही। संकरे मार्ग पर आड़े तिरछे खड़े वाहनों से कार्यक्रम समाप्त होने के एक से डेढ़ घंटे बाद ही वाहन निकल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed