फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Will give one crore equipment to deal with Corona: Maharaj

कोरोना से निपटने के लिए देंगे एक करोड़ के उपकरण : महाराज

Sun, 02 May 2021 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Will give one crore equipment to deal with Corona: Maharaj
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को संक्रमण को फैलने से बचाने और पीड़ितों की सहायता के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक में मंत्री ने कहा कि विधायक निधि से कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक उपकरणों के लिए एक करोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ चैबटाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख स्वास्थ्य केन्द्रों में पैथोलॉजी लैब व एक्सरे मशीन लगाने को कहा। पर्यटन मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को बैठने, पानी और जूस समेत अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी जल्द सरकार से बात कर उस पर निर्णय लिया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। टीके की नई खेप मिलने से लोगों को 24 घंटे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में एसएसपी पी. रेणुका देवी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, एसडीएम बीरोंखाल रविंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed