फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Wild animal killed two cattle in a week

Kotdwar News: जंगली जानवर ने एक हफ्ते में दो मवेशियों को मार डाला

Tue, 19 Aug 2025 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Wild animal killed two cattle in a week

विज्ञापन
बैजरो। बीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम सभा सुकई में जंगली जानवर का आतंक फैला है। जंगली जानवर एक हफ्ते में दो पालतू जानवरों को निवाला बना चुका है। इससे पशुपालकों में दहशत व्याप्त है।सोमवार रात ग्राम सभा सुकई के तोक ग्राम बंजवाड़ निवासी परवीन बिष्ट की गोशाला का दरवाजा तोड़कर जंगली जानवर ने बछिया को निवाला बना लिया। पशुपालक को इस घटना का मंगलवार सुबह पता चला। परवीन और अन्य ग्रामीणों ने गोशाला से गायब बछिया को तलाशा, तो उसका शव गांव के नीचे खेतों में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी इसी गांव में जंगली जानवर ने सुरेंद्र रावत की बछिया को भी गोशाला का दरवाजा तोड़कर मार डाला था। बछिया का शव पास ही खेतों में पड़ा मिला था। एक हफ्ते के भीतर दो मवेशियों की मौत से क्षेत्रीय पशुपालकों को आर्थिक नुकसान होने के साथ साथ उनमें और क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed