{"_id":"624f1a10696b4e056e024c90","slug":"wife-accused-of-assault-with-a-knife-case-filed-kotdwar-news-drn408456665","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम क्षेत्र के बालासौड़ वार्ड में एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मारपीट, अपमान, धमकी और पैसे छीनने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि छह अप्रैल को बालासौड़ निवासी मनोज कुमार ने कोतवाली में अपनी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर में मनोज ने बताया कि उसकी पत्नी सोनी मैंदोला आए दिन उसके साथ मारपीट करती रहती है और वह जान से मारने की धमकी देती रहती है। वह उसके बुजुर्ग व बीमार पिता के साथ झगड़ा करती है। छह अप्रैल को सुबह करीब साढ़े सात बजे पत्नी ने उससे झगड़ना शुरू कर दिया और चाकू से उसपर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी ने उसकी छाती और पीठ पर चाकू से कई वार किए। बताया कि पत्नी ने उसके पास से आठ हजार रुपये छीन लिए और उसका मोबाइल समेत घर का तमाम सामान तोड़ दिया है। उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
कोतवाल ने बताया कि युवक प्राइवेट काम करता है। युवक की तहरीर के आधार पर सोनी मैंदोला पत्नी मनोज कुमार निवासी बालासौड़ कोटद्वार के खिलाफ स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, अपमान करने, जान से मारने की धमकी देने और पैसा छीनने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उपनिरीक्षक मनोज शर्मा को मामले की जांच सौंपी गई है।