फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   "When will finally get rid of the smell of the litter '

‘आखिर कब मिलेगी कूड़े की दुर्गंध से निजात’

Tue, 22 Mar 2016 07:17 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
अमर उजाला/कोटद्वार। Updated Tue, 22 Mar 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन

गाड़ीघाट झूलापुल स्थित ट्रैंचिंग ग्राउंड में प्रदूषण और दुर्गंध से परेशान कुंभीचौड़ और रतनपुर की महिलाओं ने पालिका अध्यक्ष का घेराव कर गेट पर सुबह तालाबंदी कर दी लेकिन शाम को पालिका की टीम ने ताला खुलवा दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह से ताला लगाना कानूनी रूप से गलत है।

विज्ञापन


मंगलवार को दोनों गांवों की महिलाएं ट्रैंचिंग ग्राउंड पर पहुंची। वहां मौजूद पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा का घेराव कर उनसे पूछा कि ‘आखिर उनको कूड़े की दुर्गंध से कब निजात मिलेगी।’ कहा कि पालिका ने ट्रैंचिंग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए नौ महीने का समय मांगा था। लेकिन नौ महीने बीत जाने के बाद भी न तो ट्रैंचिंग ग्राउंड शिफ्ट हो पाया और न ही ग्राउंड में नया कूड़ा डालना बंद किया गया। साथ ही अब पालिका जैविक-अजैविक कूड़ा अलग करने के लिए दोबारा समय मांग रही है।
विज्ञापन


कहा कि इस तरह से उनको दुर्गंध से कभी भी राहत नहीं मिल पाएगी। अध्यक्ष के समझाने के बाद भी महिलाएं नहीं मानी और उन्होंने ट्रैंचिंग ग्राउंड में कूड़ा हटा रही जेसीबी और कर्मचारियों को गेट से बाहर कर गेट पर तालाबंदी कर दी। महिलाओं का कहना था कि पालिका जब तक जैविक-अजैविक कूड़ा अलग नहीं कर लेती। तब तक उसको ग्राउंड में नया कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा लेकिन शाम को नगर पालिका अध्यक्ष की टीम ने ताला खुलवा दिया। इस अवसर पर कमला देवी, बबीता रावत, किरन देवी, जमोली, जमुना देवी, सुुरजी देवी, शिप्पी देवी, गुड्डी देवी, सावित्री देवी, देवेश्वरी देवी, जमुना देवी आदि मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed