फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Welcome to BJP's Sankalp Yatra

भाजपा की संकल्प यात्रा का जगह-जगह स्वागत

Wed, 22 Dec 2021 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Welcome to BJP's Sankalp Yatra
सतपुली में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा बुधवार को दुगड्डा, लैंसडौन और सतपुली पहुंची। जहां पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प यात्रा का ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

दुगड्डा में विजय संकल्प यात्रा रथ के पहुंचने पर विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने स्वागत किया। भाजपा नेता सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए एक लाख करोड़ का बजट आवंटित किया है। उन्होंने कहा कि विधायक खंडूड़ी यमकेश्वर के विकास के लिए अग्रणी भूमिका निभा रहीं हैं। इस अवसर पर रैली के संयोजक विनोद जुयाल, संयोजक गढ़वाल रैली बीरेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष संपत सिह रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित भारद्वाज, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता गौड़, पालिका अध्यक्ष भावना चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

लैंसडौन पहुंची भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का गांधी चौक में विधायक दिलीप रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प यात्रा का जोरदार ढंग से स्वागत किया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास किया। इस मौके पर यात्रा संयोजक जगमोहन रावत, जयहरीखाल के मंडल अध्यक्ष किरण बौंठियाल, ऋषि कंडवाल, विनोद सुयाल, सूर्यदेव शाह, दिगंबर रावत, धमेंद्र सिंह, अजेंद्र रावत, भुवनेश्वर खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपुली में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, विधानसभा प्रभारी दलबीर सिंह, वेद प्रकाश वर्मा, जंग बहादुर नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed