{"_id":"670bfe62ff5374259d0a2d9f","slug":"wedding-partys-car-fell-into-a-ditch-one-dead-four-serious-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-524214-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बरातियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बरातियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, चार गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/बैजरो। बरातियों की एक कार खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीरोंखाल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं, एनसीआर से लैंसडौन घूमने के लिए जा रहे पर्यटकों की कार पांचवें मील क्षेत्र में खाई में गिर गई। घटना में कार में सवार चारों पर्यटक घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल में उपचार दिया गया।
थलीसैंण क्षेत्र के अंतर्गत गांव बेदीखाल में गांव सिरोली से बरात गई थी। शनिवार शाम बरात वापस सिरोली लौट रही थी। दूल्हा-दुल्हन का वाहन आगे निकल चुका था। उसके पीछे चल रही बरातियों की कार रात करीब नौ बजे बीरोंखाल के गांव गुडिंडा के पास अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने की तेज आवाज के बाद पास के ग्राम रिखाड़ के ग्रामीण व परिंडा पुलिस मदद के लिए दौड़ पड़ी। प्रशासन ने बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल पहुंचाया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र रावत ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों को हायर सेंटर रामनगर के लिए रेफर कर दिया।
एक घायल लक्की बिष्ट (26) पुत्र महावीर सिंह निवासी ग्राम सिरोली ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों में कार चालक आकांक्षित (22) पुत्र सुनील निवासी छुटमलपुर, रूड़की, आकाश बिष्ट (28) पुत्र महावीर सिंह, प्रकाश सिंह (27) पुत्र जमन सिंह, सूजल बिष्ट (15) पुत्र रणजीत सिंह सभी निवासी ग्राम सिरोली की स्थिति उपचार मिलने के बाद अब सामान्य बताई जा रही है। बरातियों की कार खाई में गिरने से एक युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। बेदीखाल और सिरोली के ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
वहीं, कोटद्वार-दुगड्डा के बीच पांचवें मील क्षेत्र में गाजियाबाद से लैंसडौन सैर-सपाटे के लिए जा रहे पर्यटकों की कार करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना में कार चला रहे हेमंत त्यागी (36) पुत्र अनिल त्यागी निवासी गाजियाबाद, कैथरीन (29) पुत्री फ्रांसिस जोसफ निवासी छतरपुर, दिल्ली, गुंजन शर्मा (30) पुत्र लक्ष्मी शर्मा, शंकरपुर, दिल्ली और नौशाद अली (33) पुत्र शराफत अली निवासी मुरादनगर, गाजियाबाद घायल हो गए। गनीमत रही कि घटना में चारों पर्यटक सुरक्षित बच गए। शाम करीब 6:30 बजे घटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार दिलाया गया। नौशाद अली ने बताया कि पांचवें मील के नजदीक अचानक सामने से तेजी से वाहन आ गया। उससे बचाने के लिए कार साइड में की, तो सड़क की साइड से मिट्टी खिसक गई और कार खाई में गिर गई। रविवार सुबह क्रेन की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया।