फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   'We are all one' created a boom

आर्मी स्कूल के छात्रों के गीत हम सब एक हैं ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

Thu, 23 Apr 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
'We are all one' created a boom
लैंसडौन। आर्मी स्कूल की छात्रा व्याख्या वशिष्ठ और उसके भाई हर्षवर्द्धन वशिष्ठ के कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ी जा रही जंग को समर्पित गीत ‘हम सब एक हैं’ ने पूरे देश में धूम मचाई है। सोशल मीडिया पर इस गीत को खूब पसंद किया जा रहा है। व्याख्या वशिष्ठ आर्मी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं, जबकि उसका भाई हर्षवर्द्धन कक्षा नौ का छात्र है।
विज्ञापन

गीत के बोल, संगीत और स्वर दोनों भाई बहन ने दिए हैं। इस गीत के जरिए नन्हें गायकों ने दुनिया को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का संदेश दिया है। इस गीत का प्रसारण एनडीटीवी में 20 अप्रैल को शाम सात बजे हुआ था। सोशल साइट्सों में इस गीत को खूब प्रसिद्धि मिल रही है। इन बाल गायकों की मां हेमा शर्मा आर्मी स्कूल लैंसडौन में शिक्षिका हैं। पिता तारा चंद्र शर्मा आर्मी में ले. कर्नल पद पर हैं। लैंसडौन के लोसा ग्रुप के प्रवासियों ने उभरते गायकों की उपलब्धि पर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिजेंद्र सुुंद्रियाल ने दोनों बच्चों की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed