फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Was cremated with state honors

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 03 May 2016 09:12 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Tue, 03 May 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
Was cremated with state honors
सिपाही के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाते एसएसपी राजीव स्वरूप। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जंगलों की आग बुझाने के दौरान पत्थर लगने से मृत सिपाही का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सिपाही के पार्थिव शरीर को छोटे भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान एसएसपी, तहसीलदार, पुलिसकर्मी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


चमोली जिले की रिपोर्टिंग चौकी नंदप्रयाग में तैनात सिपाही पंकज सिंह चौहान पुत्र जयचंद सिंह चौहान निवासी दिगोली की जंगल में लगी आग बुझाते समय सिर पर पत्थर लगने से मौत हो गई थी। पंकज के पिता जयचंद ने बताया कि 12 अप्रैल को पंकज के बड़े भाई की शादी हुई थी। वह शादी में शामिल होने के बाद 21 अप्रैल को ही ड्यूटी पर गया था। एक मई की शाम को उसने फोन पर बात की थी।
विज्ञापन


मंगलवार को बिलकेदार अलकनंदा किनारे पैतृक  घाट पर पंकज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पंकज के छोटे भाई शंकर सिंह चौहान ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इससे पूर्व पुलिस के जवानों व एसएसपी राजीव स्वरूप ने सिपाही के पार्थिव शरीर को सलामी दी। अंतिम संस्कार में तहसीलदार वेदपाल सिंह चौधरी, एसएसआई प्रवीण कोश्यारी सहित पुलिस कर्मी व स्थानीय निवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed