फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ward-wise agitation started on the demands of the municipal corporation

राज्य सरकार पर बरसे मेयर और कांग्रेसी पार्षद

Wed, 18 Dec 2019 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
Ward-wise agitation started on the demands of the municipal corporation
नगर निगम को बजट न दिए जाने, जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने, लावारिश पशुओं को निजात दिलाने जाने और कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मेयर और कांग्रेसी पार्षदों ने वार्ड वार आंदोलन शुरू कर दिया है। बुधवार को मेयर और कांग्रेसी पार्षदों ने लालपानी वार्ड में सभा का आयोजन कर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।
विज्ञापन

बुधवार को लालपानी वार्ड तीन में आयोजित सभा में मेयर हेमलता नेगी और कांग्रेसी पार्षदों ने सरकार पर निगम के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि जनभावनाओं के विपरीत नगर निगम और जिला विकास प्राधिकरण थोपकर भाजपा सरकार ने कोटद्वार की जनता के साथ छलावा किया है। नगर निगम बना तो दिया, लेकिन कांग्रेसी मेयर बनने के कारण अब सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कहा कि नगर निगम पूर्व की नगर पालिका के ढांचे पर चल रही है। मेयर हेमलता नेगी ने कहा कि वह पार्षदों सहित जनता को साथ लेकर निगम की हक के लिए लड़ाई लड़ रही है। कोटद्वार भाबर की जनता भाजपा के दोहरे चरित्र को अब अच्छी तरह से समझ चुकी है। विकास के नाम पर अभी तक एक कार्य नहीं हो पाया है। इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, पार्षद अनिल रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, दान सिंह रावत सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

सता में आते ही डीडीए को समाप्त करेंगे : नेगी
कोटद्वार। नगर निगम से जुड़ी समस्याओं को लेकर चल रहे आंदोलन को पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने समर्थन दिया। लालपानी में आयोजित सभा में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने सरकार के साथ ही क्षेत्रीय विधायक की कार्यप्रणाली पर सीधा हमला किया। कहा कि जिस मकसद से कोटद्वार भाबर की जनता ने प्रदेश में भाजपा सरकार को जिताया था, वर्तमान में न वह मकसद पूरा हुआ, और न ही विकास को गति मिल पाई है। कोटद्वार भाबर की जनता अब अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बनायेगी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर दिया जायेगा। नगर निगम में आ रही समस्त दिक्कतों को दूर करते हुए बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों के मुताबिक भरपूर बजट दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed