{"_id":"61f81a85787bb31a07639a2b","slug":"vps-won-shaheed-mukesh-bisht-memorial-cricket-tournament-kotdwar-news-drn40296955","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीपीएस ने जीता शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीपीएस ने जीता शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट
कोटद्वार में शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने के बाद विनर ट्राफी के साथ वीपीएस
- फोटो : KOTDWAR
Link Copied
शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट विद्यार्थी पब्लिक स्कूल (वीपीएस) के नाम रहा। वीपीएस ने 18 रनों से ड्रीम इलेवन को हराकर विनर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
सोमवार को मिनी स्टेडियम मोटाढांक में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच वीपीएस और ड्रीम एलेवन टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर ड्रीम इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मैदान में उतरी वीपीएस की टीम ने रनों की झड़ी लगाते हुए बल्लेबाज रितिक के 54 और इसरार के 32 रनों की बदौलत निर्धारित 15 ओवरों 8 विकेट खोकर 194 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम इलेवन के बल्लेबाज वीपीएस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए। खिलाड़ी मेजर ने 43 एवं जयदेव ने 28 रनों की पारी खेली लेकिन, पूरी टीम निर्धारित 15 ओवरों में 9 विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी। इस तरह वीपीएस प्रतियोगिता का विजेता बन गया। विवेक को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, रितिक को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और इसरार को मैन ऑफ द सिरीज के खिताब से सम्मानित किया गया। मैच का आंखों देखा हाल सुरदीप गुसाईं और मेहरबान सिंह नेगी ने सुनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, गिरिराज सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, वीरेंद्र रावत, कमल नेगी और तरुण ईष्टवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।