फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Voters should be elected by the vote of voters

उपाध्यक्ष का चुनाव मतदाताओं के वोट से हो

Mon, 06 Jan 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Voters should be elected by the vote of voters
देश के सभी 61 कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष का चुनाव मतदाताओं के मतदान से करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। रानीखेत, चकराता, के बाद लैंसडौन कैंट के नागरिकों ने उपाध्यक्ष का चुनाव मतदान से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल, जयहरीखाल के मीडिया प्रभारी मुकेश अग्रवाल, उत्तराखंड परिषद के सदस्य भुवनेश्वर खंडेलवाल ने रक्षा मंत्रालय को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा कि 24 दिसंबर को महानिदेशक रक्षा संपदा ने सभी कैंट बोर्डों को भेजे गए सर्कुलर में कैंटोनमेंट के उपाध्यक्षों की शक्तियां बढ़ाने और तीन समितियों वित्त, शिक्षा, स्वास्थ्य का अनिवार्य गठन करने के आदेश दिए हैं। लेकिन सर्कुलर में उपाध्यक्ष के चुनाव सीधे मतदाताओं के जरिए करने का कहीं भी कोई उल्लेख नहीं हैं, जिससे जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उपाध्यक्ष का चुनाव सीधे न होने से कैंट चुनाव महज खानापूर्ति वाला बन कर रह जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि 2002 तक सिविल एरिया के पास मकानों के निर्माण को लेकर नक्शा पास करने व निरस्त करने की शक्तियां विद्यमान थी। वर्ष 2006 में हुए कैंट संशोधन में उपाध्यक्ष व सिविल एरिया कमेटी के अधिकार समाप्त कर सभी अधिकार सीईओ को दे दिए गए थे। जिससे कई तरह की समस्याएं पैदा होती गई। मांग की गई कि सिविल एरिया के मकानों के निर्माण व इनमें संशोधन के अधिकार सिविल एरिया कमेटी के पास होने चाहिए। सिविल क्षेत्र में उपाध्यक्ष के अधिकार बढ़ाये जाने से कई समस्याओं का समाधान होगा और कैंटों में चली आ रही कई तरह की समस्याओं से स्थानीय वाशिंदों को निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed