{"_id":"67547f0c9eb0ec4fc405109a","slug":"volleyball-rikhanikhal-became-champion-in-open-category-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-565070-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल : ओपन वर्ग में चैंपियन बना रिखणीखाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल : ओपन वर्ग में चैंपियन बना रिखणीखाल
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो। जनता इंटर काॅलेज अदालीखाल में 52वीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गीताराम पोखरियाल व थान सिंह रावत मेमोरियल वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ओपन वर्ग में रिखणीखाल की टीम चैंपियन बनी।
विकासखंड नैनीडांडा के अंतर्गत अदालीखाल में खेली गई प्रतियोगिता के विद्यालय वर्ग में इंटर काॅलेज स्यूंसी (बीरोंखाल) ने राजकीय इंटर काॅलेज कृतिया (रिखणीखाल) को सीधे सेटों में हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। वहीं, बालिका वर्ग में जनता इंटर काॅलेज अदालीखाल ने इंटर काॅलेज पटोटिया को 3-1 अंकों के अंतर से हराकर बालिका वर्ग का फाइनल जीता। इसके अलावा ओपन वर्ग में विकासखंड रिखणीखाल ने विकासखंड नैनीडांडा की टीम को दो सीधे सेटों में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस अवसर पर बीएम फाउंडेशन के अध्यक्ष वीरपाल सिंह, इंटर कॉलेज अदालीखाल के प्रधानाचार्य आशीष पांडे, सुरेंद्र बिष्ट, चंद्रमोहन सिंह आदि अतिथियों ने विजेता टीमों को नगद पुरस्कार एवं ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।