फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vishal and Divyanshi made the most beautiful 'dream pictures'

विशाल और दिव्यांशी ने बनाए सबसे सुंदर ‘सपनों के चित्र’

Tue, 14 Dec 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Vishal and Divyanshi made the most beautiful 'dream pictures'
जयहरीखाल ब्लाक के अंतर्गत संकुल केंद्र घेरूवा में सपनों की उड़ान एवं गणित विजार्ड, इंग्लिश जीनियस क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई सपनों के चित्र प्रतियोगिता में विशाल भट्ट और दिव्यांशी अपने-अपने वर्गों में अव्वल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रामसभा बसई की प्रधान सुमनलता देवी, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता यतेंद्र सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जसपाल सिंह, संकुल समन्वयक चंद्रमोहन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान हुई सपनों के चित्र प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में विशाल भट्ट, कशिश, दिव्यांशु, उच्च प्राथमिक वर्ग में दिव्यांशी, आंचल, पूजा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में अभिषेक, कशिश, सिमरन, उच्च प्राथमिक वर्ग में नैतिक बिष्ट, रितिका, रिया चौहान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में सुहाना, कोमल, विशाल भट्ट, स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में सुहाना, कोमल, विशाल भट्ट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

स्टॉल संयोजन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय सकन्यानीखाल ने प्रथम और राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कांडई ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान/गणित क्विज में जीआईसी घेरूवा ने प्रथम, राउप्रावि सकन्यानीखाल ने दूसरा और राउप्रावि कठवाड़ा ने तृतीय स्थान पाया। कविता पाठ/प्रेरक गीत प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में विशाल भट्ट, प्रियांशी, अभिषेक, जूनियर वर्ग में कनिष्का, रितिका, मानसी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सुनील कुमार, बिपिन वर्मा, मधुबाला जुयाल, संगीता बिष्ट, ज्योति बौंठियाल, रेखा धस्माना, कीर्ति बड़थ्वाल, अभिषेक कुमार, मधुसूदन धस्माना, सुधीश चरण कुकरेती, रूपचंद्र डबराल, हरीश जुयाल, ताजवर सिंह और राम सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन जसपाल असवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed