फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Virendra imprisoned Guldar in the kitchen

वीरेंद्र ने गुलदार को रसोईघर में किया कैद

Tue, 02 Mar 2021 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Virendra imprisoned Guldar in the kitchen
रिखणीखाल ब्लाक के मैंदणी गांव निवासी वीरेंद्र दास ने बहादुरी का परिचय देते हुए हमला करने के लिए उसके पीछे आ रहे गुलदार को रसोईघर में कैद कर अपनी और पालतू कुत्ते की जान बचाई। सूचना पर पहुंचे पोखड़ा रेंज के वन कर्मियों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

मैदणी गांव निवासी वीरेंद्र दास सोमवार रात को करीब 11 बजे पानी पीने के लिए रसोईघर में गया। उसके पीछे उसका पालतू कुत्ता भी रसोई में चला गया। इसी बीच गुलदार कुत्ते का पीछा करते हुए उसके पीछे रसोईघर के अंदर चले गया। वीरेंद्र को गुलदार के पीछे से आने भनक लगी, तो वह दबे पैर कुत्ते को लेकर बाहर आ गया और रसोईघर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दरवाजे पर पिंजरा लगा दिया। लोगों की भीड़ को देखकर गुलदार रसोई के एक कोने में दुबक गया। वन विभाग के कई प्रयास के बाद भी गुलदार पिंजरे के करीब नहीं आया। रेंज अधिकारी राखी जुयाल ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए ट्रैंकुलाइज टीम को मौके पर बुला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed