फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers protest for bridge construction

पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 06 Dec 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest for bridge construction
हनुमंती-जुवा-भैड़गांव मोटर मार्ग पर लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर युवा समिति के बैनर तले ग्रामीणों का धरना सोमवार को 26वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने पुल निर्माण में की जा रही देरी पर राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जुवा, भैड़गांव व बंगला गांवों के ग्रामीणों ने संयुक्त युवा समिति के अध्यक्ष मनोज कंडवाल की अगुवाई में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्रवासी गुलदार की दहशत के बीच पुल निर्माण का आंदोलन चला रहे हैं। डेढ़ दशक पूर्व सड़क बनाने के बाद लोक निर्माण विभाग और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पुल निर्माण के लिए प्रयास तक नहीं किए, जिसका खामियाजा क्षेत्रवासी भुगत रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कंडवाल, सचिव विनोद सिंह चौधरी, खेम सिंह चौधरी, उप प्रधान जितेंद्र सिंह बिष्ट, सोबन सिंह, मनोज बिष्ट, हेमंत सिंह, मेहरबान सिंह नेगी, धर्मपाल सिंह बिष्ट, नत्थी सिंह, नीमा देवी, विनीता देवी, कांता देवी और यशोदा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed