फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers jammed for five hours

ग्रामीणों ने पांच घंटे लगाया जाम

Sat, 12 Jun 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers jammed for five hours
लैंसडौन-कोटद्वार मार्ग पर पालकोट मोड़ के पास एक होटल स्वामी की ओर से पानी के लिए की जा रही बोरिंग से गुस्साए पालकोट के ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान पांच घंटे जाम लगा रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि यह बोरिंग सरकारी जमीन पर की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले में कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पालकोट मोड़ के पास पानी के लिए बोरिंग किए जाने की सूचना मिलते ही पालकोट गांव के लोग सड़क पर आ गए और उन्होंने जाम लगा दिया। ग्राम प्रहरी सतीश वेदवाल ने कहा कि उसने सुबह सड़क किनारे सरकारी जमीन पर बोरिंग का कार्य शुरू होते देखा। आरोप है कि इस संबंध में उसने जानकारी मांगी तो होटल मालिक ने अभद्रता करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन

इस बीच लैंसडौन कोटद्वार मार्ग पर लगे जाम की सूचना मिलते ही लैंसडौन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम हटाने को कहा, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों का कहना था कि वे होटल स्वामी के खिलाफ कार्रवाई के बाद ही जाम खोलेंगे। इस बीच पुलिस टीम के अनुरोध पर ग्रामीणों ने जाम में फंसे बीमार लोगों, सरकारी कर्मचारियों, सेना के वाहन और एंबुलेंस को जाने दिया। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार हरीश जोशी और कोतवाल संतोष सिंह ने ग्रामीणों को एक सप्ताह के अंदर मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने का आश्वासन दिया। होटल स्वामी को बोरिंग कार्य बंद करने के निर्देश देने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जानकी देवी ने प्रशासन से एक सप्ताह के अंदर सरकारी जमीन पर चल रहे बोरिंग कार्य की वस्तुस्थिति, ग्राम प्रहरी को होटल स्वामी द्वारा जान से मारने की धमकी देने, बोरिंग के लिए सिंचाई विभाग द्वारा दी गई अनुमति, जमीन का मालिकाना हक की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। चेताया कि यदि एक सप्ताह के अंदर संबंधित बिंदुओं पर प्रशासन का जवाब नहीं मिलता है तो ग्रामीण आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप वेदवाल, राजेंद्र वेदवाल, आशीष वेदवाल, अरविंद वेदवाल, जशोदा देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed