फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers jammed Dugadda-Dhumkot highway

ग्रामीणों ने किया दुगड्डा-धुमाकोट हाईवे जाम

Thu, 09 Sep 2021 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Villagers jammed Dugadda-Dhumkot highway
ढौंटियाल में सड़कों की दुर्दशा और दूरसंचार समस्या के खिलाफ स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर? - फोटो : KOTDWAR
दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे की बदहाल स्थिति और क्षेत्र में चरमराई संचार व्यवस्था समेत अन्य कई मांगों को लेकर क्षेत्रवासियों ने ढौंटियाल में करीब डेढ़ घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी की अगुवाई में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने ढौंटियाल में प्रदर्शन कर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे सुबह 10 से 11.30 बजे तक सड़क पर जाम लगाया। भंडारी ने राज्य और केंद्र सरकार पर क्षेत्र की घोर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि संचार सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई तक नहीं हो पा रही है। अन्य वक्ताओं ने वर्तमान और पूर्व विधायकों पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में प्रधान ओडल दीपक सिंह, प्रधान घेटुल श्वेता देवी, प्रधान मझोला महेश्वरी देवी, प्रधान बड़गांव रीना देवी, प्रधान सिलवाड़ नंदकिशोर, प्रकाश बौंठियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूूरजपाल, विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र धस्माना, प्रमोद चंद्र, सुनील, प्रकाश काला, भगत सिंह, महेंद्र गुसाईं, आदित्य द्विवेदी, दीपक बौंठियाल, चंद्रमोहन, महाराज बिष्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed