फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers furious over mining contrary to standards in Telisot Gadera

तेलीसोत गदेरे में मानकों के विपरीत खनन पर भड़के ग्रामीण

Mon, 01 Nov 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers furious over mining contrary to standards in Telisot Gadera
तेलीसोत गदेरे में प्रशासन की ओर से कराए जा रहे खनन कार्य (रिवर ट्रेनिंग और चैनलाइजेशन) मानकों के विपरीत होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने खननकारियों के डंपर भी रोककर विरोध जताया।
विज्ञापन

झंडीचौड़ पश्चिमी में प्रेमनगर के निकट तेलीसोत गदेरे में खनन कार्य से एक बिजली का पोल ढह गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मानकों के विपरीत खनन का विरोध करते हुए मौके पर सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कांग्रेसियों ने ग्रामीणों के धरने को समर्थन दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, प्रवीण सिंह रावत, राजेंद्र सिंह गुसाईं, महावीर सिंह रावत ने आरोप लगाया कि झंडीचौड पश्चिमी के वार्ड नंबर 37 मेें शासन प्रशासन की शह पर मानकों के विपरीत खनन किया जा रहा है। ओवर लोडेड डंपरों से जहां पेयजल लाइनें उखड़ गई हैं, वहीं पेयजल की आपूर्ति बाधित हो रही है। प्रेमनगर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा दीवार भी ढह गई और अवशेष दीवार के भी ढहने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने तेलीसोत गदेरे में चल रहे खनन को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि जब तक खनन कार्य बंद नहीं हो जाता, तब तक ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में शीला देवी, पूजा देवी, कमला देवी, विमला देवी, अजय, चंदनी देवी, मोहित, सुभाष, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed