फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers' doubts regarding land compensation resolved

Kotdwar News: भूमि मुआवजे को लेकर ग्रामीणों के संशय का किया निराकरण

Wed, 09 Oct 2024 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers' doubts regarding land compensation resolved

विज्ञापन
कोटद्वार। पीएमजीएसवाई की स्यालनी-जौरासी मोटर मार्ग निर्माण के दौरान ग्रामसभा स्यालनी और जौरासी में अधिग्रहित की गई नापखेत की भूमि के एवज में मिलने वाले मुआवजे के आकलन के लिए ग्रामीणों के अनुरोध पर राजस्व विभाग और कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने मंगलवार को पुन: क्षेत्र में पहुंचकर काश्तकारों के संशय का निराकरण किया।

दोनों विभागों की टीम ने देर शाम तक स्यालिनी मुख्य बाजार से लेकर जौरासी मल्ली के नौपानी जलस्रोत को आगे तक की भूमि की नापजोख कर ग्रामीणों के संशयों को दूर करने का प्रयास किया। जौरासी के पूर्व प्रधान चंडी प्रसाद कुकरेती ने बताया कि विशेष परिस्थितियों में विभागीय टीम को देर रात को वापस जाना पड़ा। उससे आगे ग्वाड़ तोक तक के शेष भाग की नाप जोख भी जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में संबंधित काश्तकारों को पहले ही सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी काश्तकारों से अपने हित लाभों को अतिशीघ्र सुरक्षित करने के लिए अगले 15 दिनों के भीतर खाता खतौनी की नकल, बैंक पासबुक आधार कार्ड की छाया प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, अधिग्रहित खेत का एक पोस्ट कार्ड साइज फोटो, सह खातेदारों का अनापत्ति प्रमाणपत्र, पट्टी पटवारी से अधिग्रहण किए गए खेत का खसरा नंबर, खेत नंबर का रकवा प्रमाणपत्र, शपथपत्र एवं आवेदन पत्र विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग और कार्य संस्था के अधिकारियों की टीम प्रभावित काश्तकारों के साथ मौका-मुआयना कर अधिग्रहित खेतों का प्रतिकर मुआवजा पहले ही तैयार कर चुकी है। जिन काश्तकारों और उनके सह खातेदारों को मुआवजे को लेकर किसी भी प्रकार का कोई संदेह था, उनकी संतुष्टि के लिए दोनों विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम को मौके पर बुलाकर पुन: नापजोख कर उनके संशयों को दूर करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed