फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers are forced to carry water in vehicles from Nayar River

Kotdwar News: नयार नदी से वाहनों में पानी ढोने को मजबूर हैं ग्रामीण

Thu, 24 Oct 2024 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers are forced to carry water in vehicles from Nayar River

विज्ञापन
बैजरो। बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत पूर्वी नयार नदी के तट पर स्थित व्यापारिक कस्बे बैजरो की करीब एक हजार की आबादी पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट से जूझ रही है। स्थिति यह है कि कस्बे में रह रहे परिवार प्राकृतिक स्रोत और नयार नदी से वाहनों में पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जल संस्थान और जल निगम के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।

बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत बैजरो मुख्य व्यापारिक कस्बा है। यह पौड़ी, रामनगर, कोटद्वार व गैरसैंण को जोड़ने वाला बाजार भी है। यहां के लिए जल निगम की ओर से नानस्यूं बैजरो पेयजल योजना बनी है, जिस पर हाल में ही आपदा मद से 15 लाख रुपये खर्च हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मेन लाइन से कुछ लोगों ने अवैध कनेक्शन ले लिए हैँ, जिससे टैंक तक पानी नहीं पहुंचने से उन्हें पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। कहा कि बैजरो बाजार क्षेत्र के लिए जल संस्थान पौड़ी की बापता बैजरो पेयजल योजना से भी न के बराबर पानी आने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बैजरो बाजार क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय समेत तीन अन्य विद्यालय, दो बैंक, होटल, सुलभ शौचालय भी हैं। पानी की कमी के चलते सभी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.



पेयजल योजना पर मुख्य टैंक से पहले रास्ते में पड़ने वाले गांवों में मेन लाइन में अवैध कनेक्शन का मामला संज्ञान में आया है। शीघ्र ही प्रशासन के सहयोग से अवैध कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


- वीआर भट्ट, अवर अभियंता जल निगम पौड़ी



.

बैजरो बाजार में पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं होने का मामला संज्ञान में है। मुख्य स्रोत से लेकर बैजरो तक पेयजल लाइन की जांच शुरू करवा दी गई है। शीघ्र ही बाजार क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु करवा दी जाएगी।



- सौरभ पांडे, अवर अभियंता जल संस्थान पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed