फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vehicular movement started on Chilarkhal-Laldhang road

चिलरखाल-लालढांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू

Thu, 09 Sep 2021 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Vehicular movement started on Chilarkhal-Laldhang road
चिलरखाल-लालढांग मार्ग पर बरसाती नदी सिगड्डीसोत में वैकल्पिक मार्ग बनाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है। इससे कोटद्वार भाबर के लोगों को हरिद्वार और देहरादून आवाजाही के लिए सहूलियत हो गई है।
विज्ञापन

बीते 19 अगस्त केे भारी बारिश में सिगड्डीसोत में सौ मीटर का पैच बह गया था, जिससे आवाजाही बाधित रही। लालढांग और आसपास के लोग नदी में उतरकर आवाजाही करते रहे। जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल का कहना है कि नदी के उफनाने के दौरान बस सेवाएं यूपी के नहर वाले रास्ते से भेजी जाती है। सामान्य दिनों में चिलरखाल-लालढांग मार्ग पर बसों का संचालन हो रहा है। जीएमओयू की मार्ग पर हर दिन 20 से अधिक बस सेवाएं चल रही है। गंगाभोगपुर कौड़िया और डाडामंडल के लोग भी कोटद्वार आनेजाने के लिए मार्ग का उपयोग करते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग पर केवल दो स्थानों पर पुल बन जाए, तो पूरे सालभर मार्ग का उपयोग हो सकता है।
विज्ञापन

चिलरखाल-लालढांग मार्ग पर आवाजाही बंद नहीं की गई है। केवल भारी बारिश के दौरान सिगड्डीसोत और मैहलीसोत नदी उफनने से यातायात ठप रहा। सिगड्डीसोत में वैकल्पिक मार्ग बना दिया गया है। विभाग की ओर से मार्ग का सुदृढ़ीकरण का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप उनियाल, रेंज अधिकारी कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed