{"_id":"6207ed465284a9091e73500d","slug":"vehicles-jammed-on-nh-due-to-rallies-kotdwar-news-drn403923074","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैलियों से एनएच पर लगा वाहनों का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैलियों से एनएच पर लगा वाहनों का जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण विभिन्न दलों की ओर से निकाली गई रैलियों के कारण शनिवार को कोटद्वार की सड़कों पर जाम लगा रहा, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने में पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा।
शनिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन होने के कारण विभिन्न दलों ने शक्ति प्रदर्शन में अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए जनसभा, बाइक और पैदल रैलियां निकालीं। मालवीय उद्यान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में उमड़ी भीड़ के कारण एनएच पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। अन्य सड़कों पर कांग्रेस, भाजपा, आप, यूकेडी और निर्दलीय प्रत्याशियों की रैली के कारण दिनभर जाम लगता रहा, जिसके कारण वाहन रेंग-रेंग कर चले। आलम यह रहा कि बदरीनाथ मार्ग, झंडाचौक, देवीरोड, नजीबाबाद रोड, स्टेशन रोड चारों ओर शहर जाम में जकड़ा रहा, जिससे आम जनता को परेशानियों से जूझना पड़ा। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस भी जाम नहीं खुलवा सकी तो अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से किसी तरह जाम खुलवाया गया। शाम तक यातायात सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
यातायात निरीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि वीकेंड होने के कारण लैंसडौन जाने वाले पर्यटकों और शहर में चल रही जनसभा और रैलियों के कारण अचानक वाहनों के दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। करीब दो बजे तक यातायात सुचारु करा दिया गया।