फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Vehicle owners got angry when former president Patwal reached GMOU headquarters, created ruckus

Kotdwar News: पूर्व अध्यक्ष पटवाल के जीएमओयू मुख्यालय पहुंचने पर गुस्साए वाहन स्वामी, किया हंगामा

Thu, 03 Oct 2024 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Vehicle owners got angry when former president Patwal reached GMOU headquarters, created ruckus

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी परिवहन कंपनी जीएमओयू में मोटर मालिकों और पूर्व अध्यक्ष के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को नवरात्रि पूजा के बाद पूर्व अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल अपने कार्यालय पहुंचे, जिस पर मोटर मालिक नाराज हो गए। उन्होंने मुख्यालय में जमकर हंगामा काटा। आरोप लगाया कि पूर्व अध्यक्ष के कार्यालय में आने से जांच प्रभावित हो सकती है। बताया कि वर्तमान में बतौर कार्यवाहक अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज कार्यभार देख रहे हैं। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से 28 अक्तूबर को चुनाव कराने की मांग भी की। जिस पर कंपनी सचिव ने सहमति जताई है।बृहस्पतिवार सुबह जीएमओयू के पूर्व अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल कार्यालय पहुंचे। यहां नवरात्रि पूजन के बाद वह अपने कार्यालय में बैठे। पूर्व अध्यक्ष के कार्यालय पहुंचने की भनक लगते ही सभी मोटर मालिक कार्यालय में एकत्र हो गए। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से पूर्व अध्यक्ष के कार्यालय में बैठने पर रोष जताया। मोटर मालिकों का कहना था कि विगत 13 सितंबर को प्रशासन की मौजूदगी में जीएमओयू प्रबंधन के साथ उनका लिखित समझौता हुआ था। समझौते में यह तय हुआ कि कंपनी में हुए वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जाएगी। गत 30 सितंबर को हुई वार्षिक आम बैठक में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए समिति का गठन भी हो चुका है। ऐसे में कंपनी में पूर्व अध्यक्ष के बैठने से जांच प्रभावित होगी। कहा कि अध्यक्ष जीत सिंह का तीन वर्ष का कार्यकाल बीते 30 सितंबर को पूरा हो चुका है, ऐसे में उनके कार्यालय में बैठने का कोई औचित्य नहीं है। पूर्व अध्यक्ष के कार्यालय से जाने के बाद ही मामला शांत हुआ। मोटर मालिकों ने आठ अक्तूबर को होने वाली संचालक मंडल की बैठक को स्थगित करने और 28 अक्तूबर को संचालक मंडल के चार रिक्त पदों के लिए चुनाव कराने की मांग की।




कंपनी के सचिव विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि संचालक मंडल के चार पदों के लिए 28 अक्तूबर को कंपनी के प्रधान कार्यालय के सभागार में सुबह 11:00 बजे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। उसी दिन सायं 4:00 बजे मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। कार्यालय में हंगामा करने वालों में जीएमओयू बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सत्यानंद भट्ट, सुरेंद्र रावत, मनोज नैनवाल, ताजवर खत्री, गणेश जुयाल, हेमंत पटवाल, बलराज, बच्ची पुंडीर समेत सभी वाहन चालक और स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed