{"_id":"61cf08025180c938706c6a77","slug":"vaccination-certificate-sought-from-tourists-kotdwar-news-drn4003376182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों से मांगा वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों से मांगा वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र
विज्ञापन
कोटद्वार में यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर स्थित कौड़िया चेकपोस्ट पर्यटकों के वाहन की चेकिंग करता पुलि?
- फोटो : KOTDWAR
नए साल और थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए पर्यटन नगरी लैंसडौन में देश के कई प्रांतों से पर्यटक पहुंचे हैं। नगर में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण और ओमिक्रॉन के खतर को देखते हुए पुलिस टीम ने होटलों में जाकर बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों की आईडी चेक की। बाहर से आए पर्यटकों के पास डबल वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र भी जांचा गया।
इन दिनों भुल्लाताल, भीमपकोड़ा, म्यूजियम, कालेश्वर मंदिर, संतोषी माता मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हैं। सैन्य नगरी होने की वजह से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र विराट जहाज का अंग रहा। भुल्ला ताल में पर्यटक बोटिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। गुमखाल, डेरियाखाल, द्वारीखाल, चैलूसैंण क्षेत्रों में भी पर्यटकों की ज्यादा गतिविधियां रहीं। पर्यटकों के आने से कारोबारी भी खुश हुए। होटल एसोसिएशन के महासचिव अजय सतीजा ने बताया कि नववर्ष के जश्न के लिए शुक्रवार तक चार हजार पर्यटक पहुंच चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों व लैंसडौन नगर के सभी होटल फुल हो गए हैं।
कोटद्वार में यूपी बॉर्डर पर बढ़ाई सतर्कता
कोटद्वार। दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से नए साल का जश्न मनाने के लिए लैंसडौन समेत आसपास के हिल स्टेशनों में शुक्रवार को भी पर्यटक पहुंचे। ऐसे में प्रशासन की ओर से बॉर्डर पर खासी सतर्कता बरती जा रही है। बॉर्डर पर पर्यटकों की कारों को रोककर चेकिंग की गई। टीका न लगाने और कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट न होने पर पर्यटकों की आरटीपीसीआर जांच भी कराई गई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली, यूपी समेत विभिन्न राज्यों से यहां पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पुलिस प्रशासन की ओर से ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे और बाहरी राज्यों से पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों से निजी वाहनों से पहुंच रहे पर्यटकों के वाहनों की सघन जांच की जा रही है। दोनों वैक्सीन लगाने वाले पर्यटकों को ही नगर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी दुगड्डा मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बारह बजे तक बॉर्डर पर करीब 112 पर्यटकों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए। देर शाम तक सैंपल लेने का कार्य जारी रहा। संवाद