{"_id":"5910a4ee4f1c1b9e08851ccb","slug":"uttarakhand-and-up-police-will-deal-with-drug-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के कारोबार से मिलकर निपटेगी उत्तराखंड और यूपी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के कारोबार से मिलकर निपटेगी उत्तराखंड और यूपी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Mon, 08 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुख्तार मोहसिन ने कोटद्वार पहुंचकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर में स्मैक की तस्करी यूपी के बरेली जिले से हो रही है। स्मैक समेत नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेेश की पुलिस मिलकर काम करेंगी। इस दौरान उन्होंने क्राइम से संबंधित कई मुद्दों को लेकर चर्चा की।
सोमवार को कोतवाली में हुई बैठक में एसएसपी मुख्तार मोहसिन ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से स्मैक का कारोबार बढ़ने लगा है। इस माह पुलिस ने करीब नौ स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को रोकने के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखनी होगी। साथ ही यदि कोई स्मैक का कारोबार करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
शहर में यूपी के बरेली से स्मैक की तस्करी की जा रही है। कुछ समय पहले उन्होंने बरेली के एसएसपी से भी इस बारे में वार्ता की थी, जिसमें निर्णय लिया गया कि स्मैक के बड़े कारोबारियों को पकड़ने के लिए यूपी और उत्तर प्रदेश पुलिस साथ मिलकर काम करेगी।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा हेलमेट अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चालक हेलमेट को पुलिस चालान से बचने के लिए नहीं बल्कि सुरक्षा के लिहाज से पहने।
कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कोटद्वार शहर में बहुमंजिला पार्किंग बनाने की प्रस्ताव दिया है। बैठक में एएसपी मंजूनाथ, एएसपी सरिता डोबाल, सीओ जेआर जोशी, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, विनोद कुकरेती, सुनीता देवी, अनीता आर्य, राकेश मित्तल, दीपक पांडेय, जगपाल सिंह बिष्ट, कृष्णा बहुगुणा, पुष्कर सिंह गुसाईं आदि मौजूद थे।