फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Uploaded link of porn video in WhatsApp group

व्हाट्सएप ग्रुप में किया अश्लील वीडियो का लिंक अपलोड

Mon, 11 May 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Uploaded link of porn video in WhatsApp group
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रों की ऑनलाइन शिक्षा के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में किसी छात्रा के भाई द्वारा अश्लील वीडियो का लिंक अपलोड करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रसंघ ने इसकी शिकायत पुलिस में की है।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि लॉकडाउन में महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्र-छात्राओं को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को करीब सुबह सात बजे किसी ने बीए अर्थशास्त्र के व्हाट्सएप ग्रुप में एक अश्लील वीडियो का लिंक अपलोड कर दिया। ग्रुप से जुड़े छात्र-छात्राओं द्वारा लिंक खोलने पर उनमें हड़कंप मच गया। कई छात्रों ने ग्रुप छोड़ दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जानकी पंवार ने बताया कि इस मामले में छात्र संघ अध्यक्ष ने उनको जानकारी नहीं देते हुए सीधे पुलिस में शिकायत की है। कुछ लोगों द्वारा उन तक यह शिकायत पहुंचाने पर उन्होंने संबंधित विभाग के प्राध्यापकों से जानकारी मांगी। इसमें पता चला कि ग्रुप से जुड़ी एक छात्रा के भाई द्वारा गलती से वीडियो का लिंक अपलोड किया गया था, लेकिन कुछ सेकेंड के बाद वह वीडियो हटा दिया गया था। उधर, एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि उन्हें छात्रसंघ अध्यक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed