फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Upgraded storage raids, four seals

उपखनिज भंडारणों पर छापा, चार सील

Tue, 24 Nov 2020 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Upgraded storage raids, four seals
एसडीएम ने अवैध रूप से संचालित उपखनिज भंडारणों पर छापा मारा। मालन नदी पर दो अवैध भंडारण और दो अनुज्ञाधारी भंडारणों की तिथि समाप्त होने और ओवर स्टॉक पाए जाने पर उन्हें सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एसडीएम योगेश मेहरा ने राजस्व कर्मियों के साथ मालन नदी किनारे किए गए अवैध भंडारण पर छापा मारा। छापा पड़ते ही खननकारी अवैध भंडारण छोड़कर भाग खड़े हुए। एसडीएम ने मालन नदी के किनारे दो खाली प्लाटों पर किए गए अवैध भंडारण की नपत की और उसे सील कर दिया। इसके बाद तहसील प्रशासन की टीम शिवराजपुर मोटाढांक और पदमपुर मोटाढांक स्थित दो उपखनिज भंडारणों की जांच की, जिसमें उनकी भंडारण तिथि समाप्त होने और उनमें ओवर स्टॉक होने के कारण दोनों को सील कर दिया। एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि लोग जमीन खरीदकर उसे बिना घेरबाड़ के छोड़ दे रहे हैं, जिसका फायदा उठाकर खननकारी खाली प्लाटों में अवैध भंडारण कर रहे हैं। उन्होंने खाली पड़े प्लाट स्वामियों से अपने प्लाटों की देखरेख करने और उसपर अवैध भंडारण नहीं होने देने की अपील की है। चेताया कि प्लाट में भंडारण करने वाले की जानकारी नहीं मिलने पर प्लाट स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed