फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Under construction road damaged due to landslide, existence of Bungdhar village and school in danger

Kotdwar News: भूस्खलन से निर्माणाधीन सड़क क्षतिग्रस्त, बूंगधार गांव व स्कूल के अस्तित्व पर खतरा

Sun, 07 Sep 2025 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Under construction road damaged due to landslide, existence of Bungdhar village and school in danger

विज्ञापन
कोटद्वार/दुगड्डा। दुगड्डा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जुवा के राजस्व ग्राम बूंगधार के लिए निर्माणाधीन कच्ची सड़क पर बरसात में भूस्खलन होने से जहां पैदल आवाजाही करना भी दूभर हो गया है, वहीं गांव व विद्यालय के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के ट्रीटमेंट की मांग उठाई है।

बूंगधार गांव के ग्रामीणों की आजीविका का प्रमुख साधन कृषि व पशुपालन है। सड़क के अभाव में ग्रामीणों को अपने कृषि उत्पादों को विपणन के लिए मुख्य बाजार दुगड्डा व कोटद्वार तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लगातार उनके गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर शासन ने उमरैला से बूंगधार के लिए सड़क निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। इसके तहत वर्ष 2016 जिला योजना से 10 लाख रुपये की लागत से 500 मीटर सड़क कटिंग हुई।
विज्ञापन


विधायक निधि से दो लाख की लागत से 600 मीटर सड़क का कटान किया गया। पिछले साल आधे अधूरे मार्ग को गांव के निकट तक पहुंचाने के लिए जिला योजना से 1.5 लाख की लागत से 300 मीटर रोड कटिंग की गई। इस वर्ष बारिश से सड़क का अधिकांश हिस्सा भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है। पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से जहां गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय भी खतरे की जद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य इस्लाम अली, पूर्व प्रधान आसमां बेगम, ग्रामीण लियाकत अली, हैदर अली आदि का कहना है कि बारिश से निर्माणाधीन सड़क में भूस्खलन से खतरा बढ़ गया है। भविष्य में गांव के खतरे की जद में आने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने लोनिवि दुगड्डा के अधिकारियों से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है।


मार्ग पर भूस्खलन के बाद आए मलबे की सफाई के लिए जल्द जेसीबी मशीन लगाई जाएगी। मार्ग पर अभी प्रथम चरण के कार्य चल रहे हैं। द्वितीय चरण में सुरक्षा दीवारों का निर्माण कार्य कराया जाएगा।



-कंचन मुयाल, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed