फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Uncontrolled vehicle fell into the ditch, driver

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, चालक घायल

Tue, 02 Mar 2021 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled vehicle fell into the ditch, driver
एनएच पर सतपुली मल्ली के पास खाई में गिरा पिकअप वाहन। - फोटो : KOTDWAR
सतपुली-कोटद्वार के बीच सतपुली मल्ली के पास हाईवे पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची सतपुली पुलिस ने घायल को खाई से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से सतपुली अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतपुली संतोष पैथवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे एक पिकअप वाहन कोटद्वार से पौड़ी जा रहा था कि सतपुली मल्ली के पास वाहन अनियंत्रित होकर 250 मीटर खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। खतरनाक चट्टानों के बीच कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस फोर्स ने वाहन चालक रोहित घिल्डियाल पुत्र महेश घिल्डियाल निवासी किशनपुरी कोटद्वार को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से सतपुली अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed