{"_id":"670ff4fcd5d614e97507b26b","slug":"umthgaon-won-the-kabaddi-competition-of-under-14-boys-category-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-526539-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: उमथगांव ने जीती अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: उमथगांव ने जीती अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से न्याय पंचायत उमथगांव के बालक/बालिका वर्ग का तीन दिवसीय खेल महाकुंभ जीआईसी दुगड्डा के खेल मैदान में शुरू हो गया है। बुधवार को पहले दिन एथलेटिक्स, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में उमथगांव विजेता रहा।
उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश डबराल ने किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से छात्र-छात्राओं का शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने सभी से अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील की। इस मौके पर अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में उमथगांव विजेता व उमरैला उपविजेता रहा।
बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में दुगड्डा विजेता व उमरैला उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में आदर्श पब्लिक पदमपुर विजेता, गीतांजली पब्लिक स्कूल दुगड्डा उपविजेता रहे। अंडर-17 बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में पदमपुर विजेता, कोटद्वार उपविजेता रहे। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियेगिता में दुर्गापुर विजेता, सिमलचौड़ उपविजेता रहे। खो-खो प्रतियोगिता में जीजीआईसी दुगड्डा विजेता, मोती बाजार दुगड्डा उपविजेता रहे।
विज्ञापन
प्रभारी प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र खर्कवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। बृहस्पतिवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल के सचिव नितेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिव्यांशु अग्रवाल, पीटीआई संजय सैनी, प्रवक्ता सुदीप कुमार जखवाल, उपांत रावत, रजनी नेगी, ईश मोहन नैथानी आदि मौजूद रहे।