फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   UKD releases election manifesto for Kotdwar constituency

यूकेडी ने कोटद्वार विस क्षेत्र के लिए चुनावी घोषणापत्र किया जारी

Tue, 14 Dec 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
UKD releases election manifesto for Kotdwar constituency
यूकेडी कार्यकर्ताओं की भाबर क्षेत्र के अंतर्गत कण्वाश्रम में आयोजित बैठक में कोटद्वार विधानसभा में चुनाव लड़ने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि वरिष्ठ नेता डॉ. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में दल पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा। इस मौके पर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनावी घोषणापत्र भी जारी किया गया।
विज्ञापन

बैठक में दल के वरिष्ठ नेता और राज्य आंदोलनकारी डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पहाड़ विरोधी और पहाड़ हितैषियों के बीच होगा। आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तासीन सरकारों की जनविरोधी नीतियों से पहाड़ों के साथ ही भाबर व तराई क्षेत्र का विकास भी ठप पड़ गया है। केंद्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चुनाव में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का मुद्दा हावी रहेगा। इस मौके पर यूकेड़ी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र भी जारी किया, जिसमें कण्वाश्रम को राष्ट्रीय तीर्थ बनाकर बेरोजगारों के लिए यहां रोजगारमूलक योजनाओं का निर्माण करने, नगर निगम में शामिल सनेह और भाबर के गांवों को टैक्स मुक्त रखने, कोटद्वार-रामनगर कंडी मार्ग और लालढांग-हरिद्वार मार्ग को हाईवे बनाने, जशोधरपुर और सिगड्डी में औद्योगिक आस्थानों में उद्योगों को बढ़ावा देकर स्थानीय बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, सख्त भू-कानून, ग्रुप 3, 4 की सरकारी सेवाओं व प्रशिक्षण केंद्रों में मूल निवासियों की नियुक्ति के लिए कानून बनाने आदि के मुद्दे शामिल हैं। बैठक में वरिष्ठ नेता पितृ जोशी, केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी, पंकज डबराल, रमेश जदली, गुलाब सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं, विनय भट्ट और अशोक कंडारी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed