फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two youths accused of spreading terror by firing and deadly attack arrested

Kotdwar News: फायरिंग कर दहशत फैलाने व जानलेवा हमले के आरोपी दो युवक गिरफ्तार

Sat, 15 Mar 2025 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two youths accused of spreading terror by firing and deadly attack arrested
कोटद्वार। शहर से सटे मानपुर वार्ड नंबर-17 में होली के दिन आपस में हुए विवाद को लेकर दो युवकों ने एक युवक के घर पहुंचकर दो फायर झोंक दिए। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। मामले में पीड़ित युवक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस की एफएसएल टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक के पिता संजय जखमोला की ओर से पुलिस को दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। बताया कि कुछ समय पूर्व उनके लड़के प्रियांशु जखमोला का मोहल्ले के दो युवकों संदीप चौधरी उर्फ संजू और मनीष चौहान के साथ विवाद हुआ था। तब से वे दोनों उनके बेटे से रंजिश रखते हैं। होली के दिन प्रियांशु होली खेलने गया था, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। जिस पर उनका बेटा घर आ गया। शाम को करीब पांच बजे उनका बेटा घर के बाहर घूम रहा था, इस दौरान संदीप ने उनके बेटे को फोन किया। लोकेशन पता चलते ही दोनों युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। उनका बेटा जान बचाकर घर के अंदर घुस गया। इस दौरान आरोपियों ने फिर से फायर झोंका, जिस पर गोली उनके दरवाजे के अंदर घुस गई। गोली का बुलेट उनके कमरे में पड़ा मिला। घटना के दौरान वह घर में पौधे को पानी दे रहे थे। वह भी गोली की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। शोर मचाने पर पड़ोस के एक व्यक्ति भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


एसएसआई उमेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक पंकज तिवारी को सौंपी गई है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को पुलिस की एफएसएल की इन्वेस्टिगेशन वैन मौके पर पहुंची और घटना की वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed