फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   corona virus : Two suspected patients found in Kalagarh, Kotdwar shift

उत्तराखंड: कालागढ़ में मिले कोरोना के दो संदिग्ध मरीज, कोटद्वार शिफ्ट

Mon, 23 Mar 2020 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
corona virus : Two suspected patients found in Kalagarh, Kotdwar shift
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

कोटद्वार में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की संख्या तीन हो गई है। रविवार को कालागढ़ में दो लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए। उन्हें कोटद्वार के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालाघाटी स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टर उनकी जांच में जुट गए हैं।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कालागढ़ का एक व्यक्ति कतर में नौकरी करता है। कोरोना के डर से वह अपने घर कालागढ़ पहुंच गया। एयरपोर्ट में उसकी जांच में सब सामान्य पाया गया, लेकिन 20 मार्च को घर पहुंचते ही उसे खांसी, जुकाम और बुखार शुरू हो गया।

विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

उसके साथ ही उसके भाई को भी संक्रमण हो गया। वे कालागढ़ में डॉक्टर के पास अपना स्वास्थ्य दिखाने के लिए पहुंचे। डॉक्टर ने उनमें कोरोना के प्रारंभिक लक्षण देखते ही इसकी सूचना बेस अस्पताल को दी। इसके बाद दोनों लोगों को एंबुलेंस से पीएचसी कलालघाटी लाया गया, जहां उनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।

इससे पूर्व स्पेन से दुगड्डा पहुंचा युवक बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। बेस अस्पताल के पीएस डॉ. वीसी काला ने बताया कि कालागढ़ में दो लोगों पर कोरोना के प्रारंभिक लक्षण मिले हैं। उन्हें डाक्टरों की निगरानी में कलालघाटी में रखा गया है। उनके लार का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed