{"_id":"66fed1be3fd66cf1f302b49a","slug":"two-players-from-kotdwar-will-represent-uttarakhand-team-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-516969-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे कोटद्वार के दो खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे कोटद्वार के दो खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। थंग-टा फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली की ओर से मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तीन दिवसीय थंग-टा मार्शल आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पांच अक्तूबर से शुरू होने वाली प्रतियोगिता में उत्तराखंड से प्रतिभाग करने वाली टीम में कोटद्वार के दो खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
ऑल उत्तराखंड मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि 30वीं राष्ट्रीय जूनियर थंग-टा मार्शल आर्ट प्रतियोगिता पांच से सात अक्तूबर तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित मल्टी परपज बैडमिंटन हॉल, लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन शक्ति नगर में आयोजित होगी। जिसमें हैप्पी होम स्कूल कोटद्वार से 80 किग्रा भार वर्ग में सुजल सिंह एवं 52 किग्रा भार वर्ग में समीक्षा प्रतिभाग करेंगी। इसके अलावा उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में दिल्ली पब्लिक स्कूल ऋषिकेश से 56 किग्रा भार वर्ग में पल्लवी रौतेला, 52 किग्रा भार वर्ग में सविनय और 60 किग्रा भार वर्ग में आशुतोषम शामिल किए गए हैं।
अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद हरिद्वार में 30वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर और सीनियर प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव थंग-टा फेडरेशन ऑफ इंडिया की बैठक में रखा जाएगा। फिलहाल प्रशिक्षक संदीप चमोली, टीम प्रबंधक सुमन देवी खिलाड़ियों को लेकर ग्वालियर रवाना हो रहे हैं।