फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two children involved in child begging identified, AHTU team conducted verification campaign

Kotdwar News: बाल भिक्षावृत्ति से जुडे़ दो बच्चे चिह्नित, एएचटीयू टीम ने चलाया सत्यापन अभियान

Wed, 12 Mar 2025 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Two children involved in child begging identified, AHTU team conducted verification campaign

विज्ञापन
कोटद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने ऑपरेशन मुक्ति भिक्षा नहीं, शिक्षा दें अभियान के तहत बुधवार को रेलवे लाइन से सटे काशीरामपुर व गाड़ीघाट में झुग्गी झोपड़ियों व उसके आसपास गरीबी व अन्य किसी कारण से स्कूल न जाने वाले बच्चों के चिह्नीकरण के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने दो बच्चों को चिह्नित किया।

एएचटीयू प्रभारी एसआई सुमनलता ने बताया कि एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने प्रदेश भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुक्ति भिक्षा नहीं, शिक्षा दें अभियान के तहत शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने, भिक्षावृत्ति, कूड़ा बीनने, गुब्बारा बेचने आदि कार्यों में लिप्त बच्चों को चिह्नित कर उनका स्कूलों में दाखिला करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में एएचटीयू टीम में शामिल महिला आरक्षी विद्या मेहता और सतेंद्र लखेड़ा ने अभियान के तहत प्रथम चरण में सत्यापन चिह्नीकरण कर रेलवे लाइन गाड़ीघाट में झुग्गी झोपड़ियों व उसके आसपास गरीबी या किसी अन्य कारण से स्कूल न जाने वाले दो बच्चों को चिह्नित कर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम लगातार ऐसे बच्चों को चिह्नित कर सत्यापन कर रही है। परिजनों से बच्चों के संबंध में जानकारी ली जा रही है और बच्चों व उनके परिजनों को शिक्षा का महत्व बताते हुए परिजनों के साथ बातचीत कर बच्चों का दाखिला निकटतम विद्यालयों में कराए जाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। ऐसे बच्चों का सत्यापन कर अप्रैल माह शुरू होने वाले शैक्षिक सत्र में स्कूलों में दाखिला कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed