फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two bookies caught while betting, cash recovered

Kotdwar News: सट्टे की खाईबाड़ी करते दो सटोरिए पकड़े, नकदी बरामद

Wed, 10 Sep 2025 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two bookies caught while betting, cash recovered
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से सट्टे की खाईबाड़ी करते दो सट्टोरियों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 1,662 रुपये की नकदी, सट्टे की छह पर्चियां व दो गत्ते बरामद हुए। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई और उनके खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जनपद में जुआ व सट्टे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जनपद में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ ही समाज में इस प्रकार की गैरकानूनी कुप्रथा को समाप्त करने के उद्देश्य से पुलिस टीमें इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में सक्रियता रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम ने एकता नगर काशीरामपुर तल्ला निवासी अशोक को बीईएल रोड से और मानपुर निवासी तस्लीम को आमपड़ाव के पास सट्टे की खाई-बाड़ी करते गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2662 रुपये की नकदी, सट्टे की छह पर्चियां व दो गत्ते बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed