{"_id":"69fdeb7b499682d3970bb38d","slug":"tubewells-at-three-locations-are-out-of-order-leaving-people-stranded-for-water-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123547-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: तीन जगहों के नलकूप खराब, पानी के लिए भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: तीन जगहों के नलकूप खराब, पानी के लिए भटके लोग
Fri, 08 May 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 08 May 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
श्यामलाल बगीचा स्थित नलकूप की मोटर फुंकी, दो अन्य जगहों की ठीक कर दी गई
सुबह पानी न आने से लोग रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। शुक्रवार को एक साथ तीन नलकूप खराब होने से लोग पेयजल के लिए भटकते रहे। उन्हें स्रोत और हैंडपंप से पानी ढोना पड़ा। एक ओर जहां पदमपुर सुखरो में श्याम लाल बगीचा स्थित नलकूप की मोटर फुंक गई वहीं शिवपुर स्थित नलकूप का पैनल व देवी मंदिर स्थित नलकूप का स्टार्टर खराब हो गया जिस कारण इन क्षेत्रों में सुबह के समय पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। हालांकि बाद में दो नलकूपों में तकनीकी खराबी ठीक कर पेयजल की आपूर्ति सुचारु की गई।
गुरुराम राय काॅलोनी पदमपुर निवासी वरिष्ठ नागरिक बीएम गौड़ ने बताया कि शुक्रवार सुबह श्यामलाल बगीचा स्थित जल संस्थान के नलकूप की मोटर फुंक गई। लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल संस्थान के कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कंट्रोल रूम का नंबर काम नहीं कर रहा है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को भी पत्र भेजा। उन्होंने नलकूप की मोटर बदलने, नलकूप ठीक होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की। उधर, शिवपुर स्थित नलकूप की केबल खराब होने के कारण पैनल भी खराब हो गया जिससे वहां पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। हालांकि शुक्रवार को ऊर्जा निगम की ओर से केबल बदलने के बाद दोपहर में पेयजल आपूर्ति सुचारु की गई। वहीं देवी मंदिर वाले नलकूप का भी स्टार्टर खराब हो गया था जिसे बदलकर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की गई। जल संस्थान कोटद्वार के जेई शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि श्यामलाल बगीचा स्थित नलकूप की मोटर फुंक गई है। अगले दो दिनों में मोटर को ठीक करा पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। शिवपुर स्थित नलकूप और देवी मंदिर स्थित नलकूप को ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी है।